Saturday 25 July 2020

अर्थशास्त्र एवं अर्थव्यवस्था

◆ अर्थशास्त्र : -
अर्थशास्त्र वह शास्त्र है जो मनुष्य की धन संबंधी आर्थिक क्रियाओं का अध्ययन करता है

 ● अर्थशास्त्र का सार
 (१) दुर्लभता
 (२) चुनाव


 ◆ व्यष्टि अर्थशास्त्र : - 
व्यष्टि अर्थशास्त्र , अर्थशास्त्र की वह शाखा है जिसमें आर्थिक समस्याओं तथा आर्थिक क्रियाओं का अध्ययन व्यक्तिगत अथवा छोटे स्तर पर किया जाता है।

 ◆ समष्टि अर्थशास्त्र : - 
समष्टि अर्थशास्त्र , अर्थशास्त्र की वह शाखा है जिसमें आर्थिक समस्याओं  तथा आर्थिक क्रियाओं का अध्ययन संपूर्ण अर्थव्यवस्था के दृष्टिकोण के आधार पर किया जाता है।

 ● व्यष्टि अर्थशास्त्र और समष्टि अर्थशास्त्र के बीच अंतर

 ◆ वास्तविक अर्थशास्त्र : - 
वास्तविक अर्थशास्त्र यह उन आर्थिक स्थितियों से संबंधित है जिनका तथ्यों तथा आंकड़ों द्वारा अध्यन किया जाता है।

 ◆ आदर्शात्मक अर्थशास्त्र :- 
उन आर्थिक मुद्दों के अध्ययन से संबंधित है जिसमें कथन मूल्यांकन निहित होते हैं तथा इस पर वाद विवाद किया जा सकता है

 ● वास्तविक अर्थशास्त्र और आदर्शात्मक अर्थशास्त्र के बीच अंतर

 ◆ अर्थव्यवस्था : - 
अर्थव्यवस्था एक प्रणाली है जो मानव को अपनी आजीविका कमाने के लिए दुर्लभ संसाधन प्रदान करती है

 ◆ अर्थव्यवस्था का प्रकार

 (1) बाजार अर्थव्यवस्था : - 
इस प्रकार की अर्थव्यवस्था में, निजी उपक्रम के लिए आर्थिक गतिविधियां स्वतंत्र हैं, सरकार का कोई प्रत्यक्ष नियंत्रण नहीं है।  इस अर्थव्यवस्था में लाभ मुख्य उद्देश्य है

 (२) केंद्रीय अर्थव्यवस्था : - 
इस प्रकार की अर्थव्यवस्था में, सरकार द्वारा आर्थिक गतिविधियों को पूरी तरह से नियंत्रित और प्रबंधित किया जाता है।  सामाजिक कल्याण इस अर्थव्यवस्था का मुख्य उद्देश्य है

 (३) मिश्रित अर्थव्यवस्था : - 
इस प्रकार की अर्थव्यवस्था में, सरकारी और निजी क्षेत्रों द्वारा आर्थिक गतिविधियों को नियंत्रित और प्रबंधित किया जाता है

 ● अंतर
 बाजार अर्थव्यवस्था, केंद्रीय आर्थिक, मिश्रित अर्थव्यवस्था .